Blogs

प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण, कारण, उपचार और परहेज

प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण, कारण, उपचार और परहेज

प्रोस्टेट ग्रंथि जिसे पौरुष भी कहा जाता है, पुरुष के प्रजनन तंत्र का अहम हिस्सा है। प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार तब बढ़ता है जब इसकी कोशिकाएं तेजी से बढ़ने (गुणा करने) लगती हैं। किशोरावस्था के दौरान यह ग्रंथि अपने आकार से लगभग दोगुनी हो जाती है और उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ता रहता है। 

पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ-साथ एक आम समस्या देखी जाती है प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना (एनलार्ज्ड प्रोस्टेट),  जिसे चिकित्सीय भाषा में Benign Prostatic Hyperplasia या BPH कहते हैं।
इस ब्लॉग में हम एनलार्ज्ड प्रोस्टेट के लक्षण, कारण, इलाज और परहेज के बारे में डिटेल से जानेंगे।

प्रोस्टेट क्या है और क्यों बढ़ता है?

हम सभी के दिमाग में एक यह सवाल रहता है कि प्रोस्टेट होता क्या है और यह बढ़ता क्यों है?  पुरुषों के प्रजनन तंत्र की महत्वपूर्ण  ग्रंथि है प्रोस्टेट ग्लैंड जो की एक छोटी सी ग्रंथि होती है जो मूत्राशय के ठीक नीचे और मूत्र मार्ग (यूरेथ्रा )के चारों ओर स्थित होती है । प्रोस्टेट ग्रंथि का काम है स्पर्म को स्वस्थ रखना और एक ऐसा तरल पदार्थ बनाना जो वीर्य (semen) का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
जैसे-जैसे पुरुष की उम्र बढ़ती है आधे से ज्यादा पुरुषों में यह समस्या देखी जाती है कि प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार भी बढ़ता चला जाता है। इसका कारण उम्र बढ़ना, टेस्ट टेस्टोस्टेरोन हार्मोंस का DHT में बदलना, आनुवांशिक कारण  और गलत लाइफस्टाइल भी एक मुख्य कारण माना जा सकता है।

प्रोस्टेट ग्लैंड बढ़ने के लक्षण (Prostate ke Lakshan)

प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने की स्थिति में रोगी को काफी लक्षणों का अनुभव हो सकता है जो कि निम्न है

  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब की धार कमजोर होना
  • पेशाब रोकने में दिक्कत
  • पेशाब करने में जोर लगाना
  • अचानक पेशाब करने की तीव्र इच्छा होना
  • पेशाब के बाद भी लगना कि ब्लैडर खाली नहीं हुआ
  • मूत्रत्याग के दौरान जलन या दर्द
  • कभी-कभी ब्लड आना या UTI: इंफेक्शन हो सकता है।

अगर ये लक्षण दिखें, तो तुरंत यूरोलॉजिस्ट (Urologist) से मिलें। नजरअंदाज करने से किडनी प्रॉब्लम्स या स्टोन्स हो सकते हैं।शुरुआती जांच से बड़ी परेशानियों को टाला जा सकता है।

You Can Read Also: Nerve Stroke: What It Is, Causes, Symptoms & Prevention and Treatment

परहेज और बचाव (enlarged Prostate se Bachav aur Parhej)

बढ़े हुए प्रोस्टेट की समस्या से बचने के लिए  यहां कुछ टिप्स है :

  • डाइट: अच्छा और हेल्दी खाना खाये। टमाटर, ब्रोकली, ग्रीन टी जैसे एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स हेल्प करते हैं। रेड मीट, स्पाइसी फूड और कैफीन कम करें। दूध प्रोडक्ट्स लिमिटेड रखें।
  • योगा और कसरत: रोज 30 मिनट वॉक या योगा करें। Kegel exercises पेल्विक मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।
  • हाइडरेट रहे: शाम के बाद कम पानी पिएं ताकि रात में बार-बार न उठना पड़े। लेकिन दिन मे पानी क़ी मात्रा सही ले
  • रूटीन चेकअप: 50 साल के बाद PSA टेस्ट और DRE करवाएं।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल को अवॉइड करे क्योंकि ये रिस्क बढ़ाते हैं।
  • रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट: इन सारे उत्पादों में सैचुरेटिड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन आ जाती है।

प्रोस्टेट बढ़ने के उपचार (prostate ka ilaj in hindi)

यदि प्रोस्टेट की समस्या बढ़ जाती है, तो डॉक्टर के निर्देशानुसार इलाज किया जाता है: 

  • दवाइयां: प्रोस्टेट के आकार को कम करने और लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए। 
  • मिनिमली इनवेसिव प्रोसीजर: जब दवाओं से राहत न मिले तो। 
  • सर्जरी: गंभीर मामलों में प्रोस्टेट टिशू को हटाने के लिए।

You Can Read Also: Kidney Infection: Symptoms, Causes, Prevention, and Treatment

निष्कर्ष

प्रोस्टेट का बढ़ना उम्र के साथ होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर इसके लक्षण गंभीर रूप ले लें तो यह जीवन को प्रभावित कर सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि इसके संकेतों को समय रहते समझा जाए और उचित कदम उठाए जाएँ और Jeevan Rekha Hospital के बेस्ट urologist से समय रहते मिले।

  • सही खानपान, सक्रिय जीवनशैली और नियमित चिकित्सा जाँच से इस समस्या को कुछ हद  तक कम किया जा सकता है। याद रखें, किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ करना भविष्य में बड़ा ख़तरा बन सकता है।
  • अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को पेशाब से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और एनलार्ज्ड प्रोस्टेट की जाँच करवाएँ।

बढ़े हुए प्रोस्टेट से संबंधित अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. प्रोस्टेट का साइज कितना होना चाहिए? (normal prostate size in hindi) 
    - प्रोस्टेट का साइज  व्यक्ति की उम्र पर निर्भर करता है, उम्र और हेल्थ के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। यदि व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष से कम है तो प्रोस्टेट का आकार अखरोट के आकार का होता है। वहीं 50-60 वर्ष की आयु के पुरुषों में प्रोस्टेट का आकार थोड़ा ज्यादा होता है। इसके अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए, यह और भी बड़ा हो सकता है।
    - मेडिकल टर्म में, प्रोस्टेट का साइज आमतौर पर क्यूबिक सेंटीमीटर (cc) या ग्राम में मापा जाता है, जो अल्ट्रासाउंड या MRI से पता चलता है।
     
  2. एन्लार्जड प्रोस्टेट में कौन सा फल खाना चाहिए?
    - एन्लार्जड प्रोस्टेट (BPH) में टमाटर, तरबूज, अनारबेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी), नारंगी, मौसमी और अवोकाडो खाना चाहिए , जो प्रोस्टेट ग्लैंड के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
     
  3. क्या बढ़े हुए प्रोस्टेट को पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है?
    - नहीं , बड़े हुए प्रोस्टेट को पूर्ण रूप से ठीक नहीं किया जा सकता है,  लेकिन उपचार की हेल्प से लक्षणों को कम किया जा सकता है और साइज के बढ़ने की गति को दिमाग करने में मदद मिल सकती है।

Tags

Book Appointments